बरेली: अल जजीरा की रिपोर्ट पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी भड़के, बोले- भारत में मुसलमान पूरी आज़ादी से मना रहे बकरा ईद
बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कतर के अल जजीरा चैनल की प्रसारित खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने साफ शब्दों में कहा कि भारत में मुसलमान पूरी आज़ादी और अमन-चैन के साथ अपने त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बकरा ईद का त्योहार पूरे देश में शानदार और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज