मुरादाबाद: थाना कटघर पुलिस ने पीतल कारोबारी अनिल चौधरी हत्या कांड के मुख्य आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर, भेजा जेल
कटघर क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक कलयुगी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाकर अपने पति की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या करा दी थी, इस घटना के दौरान एक हत्यारा भी घायल हुए था जिसने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पूरी घटना का मास्टर माइंड फरार चल रहे मुख्य आरोपी कन्हैया को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।