पेण्ड्रा: सत्यमट्रेडर्स के पास 2 बाइक में भिड़ंत , हादसे में
युवा व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पेंड्रा में 2 मोटर साइकिल के आपस मे टकराने के चलते पेंड्रा के युवा व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई वही पूरी घटना पास के दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका फुटेज बुधवार को सामने आया । दरअसल बीते दिनों व्यवसायी मनोज कुमार लछकार सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर अपने घर दुर्गा मंदिर के पास जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से भिड़त हो गई।