पेण्ड्रा: अरपा महोत्सव की रूप-रेखा और तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, पेंड्रा में होगा जिला स्तरीय आयोजन
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की स्थापना के चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित होने वाले अरपा महोत्सव की रूप-रेखा और तैयारियों के संबंध में कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने सोमवार को बैठक ली। आयोजित बैठक में आगामी 10 फरवरी को मल्टीपर्पज मैदान पेंड्रा में जिला स्तरीय महोत्सव के गरिमामय आयोजन के लिए सुसज्जित मंच, पंडाल आदि व्यवस्था के निर्देश दिए।