पेण्ड्रा: मझगांवा साप्ताहिक बाजार में विवाद के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला , पुलिस ने पीड़ित के रिपोर्ट पर मामला किया दर्ज
मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगांवा का है जहां दिनेश कुमार साप्ताहिक बाजार गया था तभी दिनेश के रिश्तेदार के साथ बाजार में दुकान लगाने के नाम पर विवाद हो रहा था विवाद के दौरान बीच बचाव करने पर रामकुमार प्रजापति ने अपने पास रखे धारदार हथियार चौपर से दिनेश पर हमला कर दिया । मामले में पीड़ित के रिपोर्ट पर पुलिस ने रामकुमार प्रजापति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है