मंझिआंव: मझिआंव में भीषण गर्मी, पानी की किल्लत से लोग परेशान
मझिआंव क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण कई इलाकों में हैंडपंप जवाब देने लगे हैं, जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं कई गांवों में दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना लोगों की