भिवानी: लोहारू एसडीएम कार्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन महापड़ाव 5वें दिन भी जारी रहा
विभिन्न किसान संगठनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के आह्वान पर किसानों की मांगों को लेकर लोहारू एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चित कालीन महापड़ाव रविवार को 5वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान दिन-रात अपना टैंट लगाकर पड़ाव में बैठे हुए हैं तथा दिन भर लोहारू व जिले की अन्य जगह से किसानों के पड़ाव पर आने-जाने का तांता लगा हुआ हैं