चैनपुर: चिलचिलाती धूप में शाहपुर पुल पर लगा जाम, मुस्तैद दिखे ट्रैफिक प्रभारी और जवान
इन दिन दिनों शादी विवाह का लगन चल रहा है। साथ ही चिलचिलाती तेज धूप भी है। वाहनों का दबाव बढ़ने से चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पुल पर लगातार ट्रैफिक जाम लगा रह रहा है। खासकर स्कूल की छुट्टी के समय इसमें बल मिलता है। ऐसे में मंगलवार को ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे व जवान गश्त करते दिखे।