जगदीशपुर: नाथनगर में तीन अवैध हथियार व सात कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
भागलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाथनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।