दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के हररे नगला गांव के पास एक बाइक फिसलने से ब्लेड वाले तार से कटकर दो लोग घायल
गुरुवार शाम 5 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के हररे नगला गांव से एक मामला सामने आया है। जिसमें बाइक फिसलने से पिता पुत्र दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है।जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।