सुपौल: सुपौल में LPG आपूर्ति में सुधार, वैकल्पिक कोयला वितरण और वाणिज्यिक गैस की विशेष व्यवस्था लागू
Supaul, Supaul | Apr 22, 2026 सुपौल जिला प्रशासन ने आम जनता को राहत देने के लिए रसोई गैस (LPG) की कमी से निपटने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विभागीय निर्देशों के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े लाभुकों को जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों के माध्यम से वैकल्पिक ईंधन के रूप में कुकिंग कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है।