डिवीजनल बार एसोसिएशन झाँसी मण्डल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयुक्त सभागार में विमल कुमार दुबे आयुक्त झाँसी मण्डल के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश चन्द्र जैन ने की। मुख्य अतिथि विमल कुमार दुबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।।