हरदा: जिले में 15 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन।
Harda, Harda | Jun 7, 2026 हरदा जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश सरकार ने प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों का पंजीयन 15 जून 2026 तक किया जाएगा। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तकनीकी सहायक तुलसीराम बरबड़े से संपर्क किया जा सकता है।