चूरू: सहजूसर के पास पिकअप हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस ने मृतक का करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Jul 7, 2026 चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के सहजूसर गांव के पास पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मामा की रिपोर्ट पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।