सीतापुर: रायपुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के रायपुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक बच्चे सहित दो लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने बच्चे की हालत को नाजुक बताया गया और उपचार डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।