सीतापुर: झरेखापुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तस्वीरें आईं सामने
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के झरेखापुर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की तस्वीर भी सामने आई है। मामले में पुलिस का हकीकत में जुटी हुई है। परिवार में मातम का माहौल है।