सीतापुर: ऋछीन के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग हुए जख्मी
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के ऋछीन के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर ट्राली में सवार तीस लोग जख्मी हो गए थे। सड़क पर हुए हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ था, वहीं 29 लोगों को मामूली चोटे आई थी। गंभीर अवस्था में घायल हुए बच्चे को उपचार के लिए हरगांव स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।