सांगानेर: जयपुर के कालवाड़ हाथोज इलाके में बीती रात तेज बारिश से मकान की दीवार ढही, एक दर्जन से अधिक बाइक-स्कूटी क्षतिग्रस्त
जयपुर शहर के विभिन्न इलाकों में बीती रात हुई तेज बारिश के चलते कालवाड़ रोड स्थित हाथोज क्षेत्र में एक मकान की दीवार भरभराकर गिरने का मामला सामने आया है। अचानक तेज बारिश से दीवार गिरने से उसके पास में खड़ी एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।