राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल बच्छखेड़ा में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया , जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । बीसीएमओ डॉ . एस . एन . शर्मा ने बताया कि बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों , शिक्षा , स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना है ।