छतरपुर: ग्राम कालानी में खेत पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कालानी में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमलेश कुशवाहा (20 वर्ष) पिता हरचरण कुशवाहा के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, कमलेश के चाचा अरविंद ने बताया।वहीं आज 29 मार्च सुबह करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।