नामकुम: पटेल नगर से लापता नाबालिग लड़की को आरपीएफ ने कानपुर से किया बरामद
Namkum, Ranchi | Jun 16, 2026 पटेल नगर से लापता नाबालिग लड़की को आरपीएफ ने कानपुर से बरामद कर लिया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि नाबालिग लड़की श्रुति कुमारी मां की डांट से नाराज होकर रविवार शाम घर से निकल गई थी। परिजनों को घर में रेलवे टिकट मिलने के बाद आशंका हुई कि वह ट्रेन से रांची छोड़ चुकी है। जिसके बाद इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई।