गाजीपुर जिले के थाना नगसर हाल्ट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 319.68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई सूर्यभानपुर नहर पुलिया के पास की गई, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन को रोककर तलाशी ली।