ग्राम पंचायत डहर्रा में भाव कलश यात्रा का आयोजन भव्य रूप से हुआ। यात्रा मां राम जानकी मंदिर से शुरू होकर पीतांबरा मंदिर होते हुए बजरंगबली मंदिर पर समाप्त हुई। रथ, डीजे और घोड़े के साथ गांव में उल्लास का माहौल रहा। इसी के साथ ग्राम में महा विष्णु यज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। कथावाचक बैंदेही द्विवेदी जी हमीरपुर से आई हैं।