तारानगर: मानपुरा में ट्रैक्टर की सर्विस करते समय बीड़ी पीना युवक को पड़ा महंगा, आग लगने से झुलसा युवक, राजगढ़ से किया चूरू रेफर
तारानगर विधानसभा एवं राजगढ थाने के गांव मानपुरा में ट्रेक्टर की सर्विस करते समय एक युवक को बीड़ी पीना महंगा पड़ गया। सूत्रो के अनुसार ट्रेक्टर का डीजल बदलते समय बीड़ी की चिंगारी से आग लग गयी।जिससे 30 वर्षीय युवक झुलस गया। चिल्लाने पर परिजनों ने आग पर काबू पाकर युवक को निजी वाहन से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।जहां से प्राथमिक उपचार कर चूरू रेफर कर दिया।