लटेरी: लटेरी में महावन के पास अज्ञात बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल
लटेरी के महावन के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार 2 लोगों को गंभीर चोटे आई है। घायलों को लटेरी शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घायल ग्राम मसूडी के निवासी बताए जा रहे हैं।