गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के माता शीतला मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया माता जुड़वास पर्व
गुण्डरदेही। नगर के प्रसिद्ध माता शीतला मंदिर में सोमवार को माता जुड़वास का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी को नारियल, चुनरी, फल-फूल और प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। इस दौरान सेवा-भजन मंडलियों द्वारा माता के भजनों की मधुर प्रस्तुति दी