कटनी नगर: अक्षय तृतीया पर बाज़ार गुलज़ार, मिट्टी के गुड्डा-गुड़ियों की जमकर हुई खरीददारी
पारंपरिक लोक पर्व की अनूठी पहचान वाला अक्षय तृतीया पर्व कल रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा पर्व को लेकर आज शनिवार सुबह 11:बजे से ही बाजारों में रौनक देखने मिली वही बाजारों में मिट्टी के गुड्डा गुड़िया खरीदने लोग पहुँचते रहे। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया उन्होंने कल गुड्डा-गुड़ियों के प्रतीतात्मक विवाह के लिए जोड़े खरीदे।