हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में देर रात नगर परिषद एईएन की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला सहित तीन लोग थे सवार
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर ओवर ब्रिज के पास हनुमानगढ़ नगर परिषद के एईएन की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के समय कार में एक महिला सहित तीन जने सवार थे। जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार लिखी यह कार नगर परिषद के एईएन राकेश कुमार उपयोग में ले रहे थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों अस्पताल से चले गए। यह घटना महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।