सूरतगढ़: पट्टा वितरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, सूरतगढ़ विकास संघर्ष समिति और कांग्रेस ने पालिका प्रशासन को घेरा
सूरतगढ़ के वार्ड- 3 और 26 मे गुरुवार को शहरी सेवा शिविर लगाया गया। इसमे सूरतगढ़ विकास संघर्ष समिति और कांग्रेस ने काम ना होने पर पालिकाधिकारियों को घेरा। दोनों पक्षों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पट्टे, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य सुविधाओं में देरी कर रही है। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष ने रात को दी।