कोटड़ी: सबलाजी का खेड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा टला
सबलाजी का खेड़ा गांव आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा टला सवाईपुर। क्षेत्र के सबलाजी का खेड़ा गांव में बारिश के दौरान सोहनलाल दरोगा के मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई, मकान में दरारें आ गईं तथा फ्रिज, पंखे सहित कई विद्युत उपकरण जल गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।