सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में महिलाओं बालिकाओं और छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जिसमें पुलिस ने उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 112 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही टीम ने साइबर जागरूकता और कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।