अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अखरी की ओर से राजातालाब की तरफ जा रही एक बाइक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।