रतलाम नगर: रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ
पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में आज दिनांक 24.12.25 को 10:00 के आसपास पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।