रतलाम नगर: घास बाजार में बांग्लादेश के विरोध में उतरे हिंदू संगठन, पुतले को जूतों की माला पहनाकर जताया विरोध
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार और नरसंहार के खिलाफ बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने दोपहर में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि हिंदुओं पर हो रहे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।