जबलपुर: जबलपुर में अकीदत के साथ निकाला गया पारंपरिक आशूरा जुलूस
यौमे आशूरा के पवित्र अवसर पर जबलपुर में शिया समाज द्वारा कर्बला के शहीदों की याद में पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में शुक्रवार सुबह 9 बजे से पारंपरिक जुलूस निकाला गया। सुबह से शुरू हुए इबादत और मजलिसों के सिलसिले के बाद यह जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों—फुटाताल, खटीक मोहल्ला, सुनरहाई और बड़ा फुहारा से होता हुआ दोपहर में रानीताल कर्बला पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।