गुलाना: मदाना में 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, ईलाई माता से मांगी गांव की सुख-शांति, गरबा भी हुआ
ग्राम मदाना में 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ ईलाई माता के दरबार तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ नित्यानंद नगर स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। गुरुवार को सुबह हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद शाम 5 बजे महाआरती के साथ चुनरी की पूजा की गई