दुर्ग: भिलाई के सेक्टर 5 गणेश मंदिर में असामाजिक तत्वों ने चोरी की कोशिश की, भगवान के घर भी नहीं रहे सुरक्षित
Durg, Durg | Dec 18, 2025 असामाजिक तत्वों की करतूतों से अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इस्पात नगरी और इसके आसपास के मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते 16 दिसंबर की रात सेक्टर-5 क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर सेक्टर 5 और गणेश मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर घुसने का प्रयास किया।