बारुन: बलीकरना में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
बारुण प्रखंड के बलीकरना गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार की सुबह भव्य जलभरी एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने ओबरा पुनपुन अदरी दोमुहान से वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद गाजे-बाजे, भक्ति गी