जहानाबाद: अरवल मोड़ पर एम्बुलेंस की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के अरवल मोड़ पर एम्बुलेंस के टक्कर से एक व्यक्ति रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। व्यक्ति अभी तक पहचान नहीं हो पाई है पर मौजूद लोगों ने कहा कि एक गया की तरह से आ रही सरकारी एम्बुलेंस के चपेट में आने से यह घटना घटी।