बांधवगढ़: कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता, कलेक्टर सभागार में लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
उमरिया। कलेक्टर सभागार में महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सदस्यों ने भाग लिया।