आरा: कौंरा के टोला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शौच करने गए भाई को चचेरे भाई ने गोली मार दी, जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 21, 2024 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा के टोला गांव में रविवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर शौच करने गए भाई को चचेरे भाई ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।