आरा: तरी मोहल्ला में अचानक तबियत बिगड़ जाने से स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 21, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला में शनिवार की रात अचानक तबियत बिगड़ जाने से स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं परिजन द्वारा हृदय गति रुक जाने के कारण उनके मौत होने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा तफरी मची रही।