हरदोई: लखनऊ रोड पर हाई टेंशन लाइन का पोल तारों पर गिरा, 300 घरों की बिजली टू फेसिंग से हुई गुल, मरम्मत कार्य जारी
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2026 हरदोई के लखनऊ रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली का एक भारी-भरकम हाई-टेंशन लाइन का पोल अचानक घरों में सप्लाई होने वाली लाइन पर जा गिरा। इस हादसे के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है और करीब 300 घरों में अंधेरा छा गया है।