वैशाली के तिलाठी गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशुनपुर बांदे में बुधवार को दिन में 2 बजे के लगभग में नामांकन में निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लेने से ग्रामीण आक्रोशित हो गये। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में नामांकन व रजिस्ट्रेशन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बहुत सारे छात्र-छात्राओं को रसीद नहीं दी थी।