सासाराम: दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, एक व्यक्ति घायल होकर सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती
नाच प्रोग्राम में हुए विवाद के बाद रविवार की सुबह करीब 11 बजे कोचस बाजार में विजय शाह नामक व्यक्ति को दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद सासाराम सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की रात्रि एक समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान कुछ लोगों से बात विवाद हो गया था।