सासाराम: सासाराम के प्रसिद्ध माँ ताराचंडी मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सासाराम के प्रसिद्ध माँ ताराचंडी मंदिर में शनिवार की संध्या करीब 6 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए और माँ ताराचंडी की पूजा अर्चना कर आरती की गई। शारदीय नवरात्र में माँ ताराचंडी धाम में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ के दर्शन और पूजा पाठ के लिए आते है।