पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रा ट्रस्ट की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को कोतवाल अमरेंद्रबहादुर सिंह व नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमो की जानकारी भी दी गई।