उमरेठ: ढोलनखापा में ट्रक से बाइक की टक्कर, तीन युवकों की मौत, आमाझिरी के दो भाइयों की एक साथ उठी अर्थी
उमरेठ थाना क्षेत्र के ढोलनखापा में सोमवार और मगलवार की रात दो बजे के आसपास ट्रक से बाईक की मिडत में बाईक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतको में दो युवक आपस में सगे भाई है। मंगलवार को पांच बजे आमाझिरी और गाजनडोह में युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। आमाझिरी में जैसे ही दो भाईयो की अर्थी एक साथ उठी गाव में कोहराम मच गया।