चौरी चौरा तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा ने किया जिसमें उन्होंने आए फरियादियों की समस्यायों को सुना और निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उनके समक्ष कुल 73मामले आए और मौके 07पर मामलों का निस्तारण हुआ शेष मामलों को संबंधित विभाग को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।