धमतरी: मालवाहक वाहनों में सवारी बिठाना पड़ा महंगा, 4 चालकों पर ₹21,200 का चालान, लाइसेंस होगा सस्पेंड
धमतरी यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन कर पिकअप वाहनों में सवारियां ले जाते 4 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो पिकअप से 5,300-5,300 रुपये, एक से 5,000 रुपये और एक से 5,600 रुपये, कुल 21,200 रुपये का जुर्माना वसूला।